10 Lines on Sharad Poornima in Hindi/शरद पूर्णिमा पर दस पंक्तियाँ/Sharad Poornima/#Purnima

शरद पूर्णिमा पर दस पंक्तियाँ

 

Hello friends आने वाली 09 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है इसलिए इस पोस्ट में हम आपके लिए शरद पूर्णिमा पर 10 पंक्तियाँ लेकर आये हैl उम्मीद है ये आपके लिए सहायक होगी l आश्‍विन माह में आने वाली शरद पूर्णिमा हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है। शारदीय नवरात्रि के बाद की पूर्णिमा को ही ‘शरद पूर्णिमा‘ कहा जाता है।

 

 

शरद पूर्णिमा पर दस पंक्तियाँ

  • शरद पूर्णिमा हिन्दुओं का प्रसिद्ध त्यौहार है।
  • शरदीय नवरात्री के बाद पड़ने वाली पूर्णिमा को ‘शरद पूर्णिमा’ कहा जाता है।
  • मान्यता है कि पुरे वर्ष में सिर्फ इसी दिन चन्द्रमाँ 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है।
  • हिंदू रीति-रिवाज में शरद पूर्णिमा का बहुत महत्व है।
  • ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है। इस दिन रात में खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखी जाती है l
  • कहा जाता है कि ऐसा करने से चंद्रमा की अमृत की बूंदें खीर में आ जाती हैं, जिसका सेवन करने से सभी प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती हैं।
  • शरद पूर्णिमा की रात को लक्ष्मी पूजन का भी बहुत महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए शरद पूर्णिमा को लक्ष्मी जी की पूजा करने से वे प्रसन्न होती है।
  • शोध के अनुसार खीर को चांदी के पात्र में बनाना चाहिए। चांदी में प्रतिरोधकता अधिक होती है। इससे विषाणु दूर रहते हैं। पूजा में लक्ष्मीजी की प्रतिमा के अलावा कलश, धूप, दुर्वा, कमल का पुष्प, कौड़ी, धान, सिंदूर व नारियल के लड्डू आदि प्रमुख होते हैं।
  • पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में इस दिन कुमारी कन्याएं प्रातः काल स्नान करके सूर्य और चन्द्रमा की पूजा करती हैं। माना जाता है कि इससे उन्हें योग्य वर की प्राप्त होती है।
  • इस दिन मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना होती है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights