अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दस पंक्तियाँ /Essay on international Women’s Day in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दस पंक्तियाँ 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समाज में महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिये पूरे विश्व में 8 मार्च को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।महिलाएँ समाज का मुख्य हिस्सा होती हैं तथा आर्थिक,राजनीतिक और सामाजिक क्रियाओं में एक बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं, महिलाओं की सभी उपलब्धियों के लिए उनका सम्मान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। इस पोस्ट में हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुछ पंक्तियाँ लेकर आये हैं l 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दस पंक्तियाँ 

  1. हर साल 8 मार्च को पूरे विश्व में नारी सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
  2. हमारे समाज में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है।
  3. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका ने वर्ष 1909 में राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में की थी।
  4. इस दिवस को विज्ञान, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है l 
  5. दुनिया भर में हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक ‘थीम के साथ मनाया जाता हैं l 
  6. इस साल संयुक्त राष्ट्र महिला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम हैं “Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world”. 
  7. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे भाषण, निबंध एवं प्रश्न उत्तर प्रतियोगितायें आदि आयोजित 
  8. की जाती हैं ।
  9. इस दिन आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को उनके कार्यो के लिए सम्मान दिया जाता है।
  10. महिला दिवस के आयोजन का मुख्‍य उद्देश्य महिलाओं में उनकी सुरक्षा , शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, करियर और अधिकारों के लिए जागरूकता को बढ़ाना है।
  11. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में महिलाओं के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओ के समाधान के लिए मनाया जाता है
  12. महिलाओ का हमारे समाज में एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान है और हमें सदा उनका आदर करना चाहिए l 

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights